अन्य
नीना गुप्ता ने बताया, नकारात्मक विचारों से कैसे रहती हैं दूर
jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:48 AM IST

x
मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह नकारात्मक विचारों से कैसे दूर रहती हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नीना ने "सकारात्मक सोचने" की दी जाने वाली सबसे आम सलाह के बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने मुश्किल समय में सकारात्मक बने रहने की कोशिश करते समय कई चुनौतियों का सामना करने की बात कही।
क्लिप में अभिनेत्री कहती हैं, "लोग हमेशा कहते हैं कि सकारात्मक सोचें, नकारात्मक न सोचें, वर्तमान में जिएं, अतीत के बारे में न सोचें। लेकिन यह उस तरह से काम नहीं करता है। अब, मुझे बताएं कि सकारात्मक सोचने के लिए मुझे क्या करना चाहिए - नाचना, कूदना, गाना? वे बस कहते हैं 'सकारात्मक सोचें', लेकिन जब आप दर्द में होते हैं तो ऐसा नहीं होता है, यह सब काम नहीं करता है। तो मैंने सोचा, सिर्फ सोचो मत।”
नीना ने कहा, “अपने दिमाग को सोचने का समय मत दो। खुद को किसी काम में व्यस्त रखो। मैं ऑडिबल सुनती हूं, कुछ देखती हूं, किताब पढ़ती हूं या खाना बनाती हूं। कुछ न कुछ करते रहो, क्योंकि अगर आप खाली रहेंगे, तो मन में नकारात्मक विचार आएंगे - कोई तुम्हें ऐसा नहीं कहता। इसलिए, इसे आजमाओ।”
इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “सच कहूं तो।”
सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेत्री ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी टीम को एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करने का निर्देश देती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने लिखा था, “मॉर्निंग मस्ती।”
नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘पछत्तर का छोरा’ और ‘हिंदी विंदी’ शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





