अन्य
एनडीए बिहार में 36 और देश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी: जीतन राम मांझी
jantaserishta.com
4 Jun 2024 1:13 PM IST

x
पटना: बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में 40 में से 32 सीटों पर एनडीए और 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है। बिहार की गया लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो यहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह फिलहाल करीब 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
अपनी बढ़त पर पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने दावा किया कि बिहार में एनडीए 40 में से 36 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और देश भर में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 360 और 400 सीट जीतने की बात अब हम नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर गया लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद शहर का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। गया के विकास को लेकर शुरू से ही मन में कई योजनाओं का ख्याल है। गया के गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, सुंदर पार्क बनाया जाएगा। वहीं, बोधगया को आगरा की तरह वर्ल्ड हेरिटेज के अनुरूप में डेवलप किया जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
बता दें, गया लोकसभा सीट पर मुख्य तौर से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी और राजद प्रत्याशी कुमार सरबजीत के बीच मुकाबला है। कुमार सर्वजीत करीब 70 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। गया लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां लंबे समय से भाजपा की जीत होती चली आ रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के टिकट पर विजय मांझी यहां से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





