अन्य

हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के दाग से झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए को फायदा होगा: राजीव रंजन

jantaserishta.com
24 Oct 2024 8:40 AM IST
हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के दाग से झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए को फायदा होगा: राजीव रंजन
x
नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एनडीए और इंडी एलायंस की ओर से प्रत्याशियों का ऐलान भी किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर टिकट कटने से एक दल को छोड़कर दूसरे दल में भी नेता शामिल हो रहे हैं। हालांकि, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी भी इंडी एलायंस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। क्योंकि, इंडी एलायंस में शामिल लेफ्ट उनसे नाराज है। इस पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने तंज कसा है।
उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बात की। जेडीयू नेता ने कहा, लेफ्ट के जो तेवर हैं वह काफी आक्रामक हैं। जो संभावनाएं हैं आखिरी दौर में उन्हें सीटें नहीं मिली तो खुद अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। आरजेडी नेताओं के बयान से भी कार्यकर्ताओं में काफी नकारात्मक संदेश गया है। इंडी एलायंस में शामिल घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तल्खी है। हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के कई कारनामे दर्ज हैं। इसका नुकसान उन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव में होगा। इसका सीधा फायदा एनडीए को होगा।
बता दें कि इससे पहले आरजेडी भी इंडी एलायंस से नाराज बताई जा रही थी। आरजेडी के नेता लगातार 22 सीटों की मांग कर रहे थे। यह नाराजगी सीएम हेमंत सोरेन के उस बयान के बाद आई थी, जब हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के साथ मीडिया के सामने इस बात का ऐलान किया था कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीट इस एलायंस में शामिल अन्य दल को दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story