अन्य
महाराष्ट्र, झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार : केसी त्यागी
jantaserishta.com
21 Nov 2024 8:34 AM IST

x
नई दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के.सी. त्यागी ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के बीच दावा किया है कि दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी।
जदयू नेता ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, “निश्चित ही, एनडीए के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी। पिछली सरकार में जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद का बोलबाला था, उससे झारखंड की जनता अब मुक्ति चाहती है।”
इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र में एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा, “आज महाराष्ट्र में भी चुनाव हो रहे हैं, और वहां भी 'इंडिया' गठबंधन अपनी जीत के लिए संघर्ष कर रहा है। आरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है, और एनडीए सरकार ने इसे सही तरीके से संचालित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। एनडीए के पक्ष में परिणाम सकारात्मक होने की संभावना है।”
एक और सवाल, मद्रास हाई कोर्ट ने दलित सिबुरी जहरीली शराब कांड की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें अड़सठ लोगों की मौत हो गई थी।
कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड की जांच सीबीआई को सौंपने पर उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। महात्मा गांधी का सपना था शराबबंदी, लेकिन जिन राज्यों में शराबबंदी की जाती है, वहां अक्सर इसके उल्लंघन के कारण जहरीली और घटिया शराब से मौतें हो रही हैं। मुझे खुशी है कि इस पर अदालत ने संज्ञान लिया है।”
मद्रास उच्च न्यायालय ने आज कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। इस घटना में 67 लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





