अन्य

एनसीआर : पूरे हफ्ते मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा गर्मी का ग्राफ, एक्यूआई भी रेड जोन में पहुंचा

jantaserishta.com
15 April 2026 9:46 AM IST
एनसीआर : पूरे हफ्ते मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा गर्मी का ग्राफ, एक्यूआई भी रेड जोन में पहुंचा
x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तापमान लगातार बढ़ोतरी दर्ज करेगा।
आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। 16 और 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचेगा। 18 अप्रैल को यह 38 डिग्री और 19-20 अप्रैल तक 39 डिग्री तक जाने की संभावना है।
पूरे सप्ताह साफ आसमान रहेगा, जिससे धूप तेज होगी और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा। सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। एक्यूआई के आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 294, अलीपुर में 274, बवाना में 236 और मथुरा रोड पर 230 दर्ज किया गया। वहीं, कुछ क्षेत्रों जैसे अशोक विहार में 202 और चांदनी चौक में 168 एक्यूआई दर्ज हुआ, जो ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में आता है।
ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्थिति और गंभीर नजर आ रही है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 221 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में यह 334 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 316 और वेद विहार-लोनी में 320 दर्ज किया गया है। इसके अलावा इंदिरापुरम में 238, वसुंधरा में 214 और संजय नगर में 181 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और स्थिर मौसम (कम हवा) के कारण प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो जाते हैं, जिससे एक्यूआई का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति में बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए, पर्याप्त पानी पीना चाहिए और मास्क का उपयोग करना चाहिए। आने वाले दिनों में एनसीआर के लोगों को गर्मी और प्रदूषण दोनों की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story