अन्य

नयनतारा का खूबसूरती का राज, रोज पीती है ये स्पेशल ड्रिंक

Ritisha Jaiswal
21 Aug 2022 5:46 PM IST
नयनतारा का खूबसूरती का राज,  रोज पीती है ये स्पेशल ड्रिंक
x
दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपनी ब्यूटी यानी खूबसूरती के लिए हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपनी ब्यूटी यानी खूबसूरती के लिए हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके लिए वह अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। अदाकारा नयनतारा का जन्म 18 नवम्बर, 1984 को कर्नाटक के बंगलुरू में हुआ था। उन्होंने फ़िल्मी सफर की शुरूआत साल 2003 में मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। अगले वर्ष यानी साल 2004 में विस्मयाथुमबाथू में भी काम किया। इसके बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह अपनी किस्मत तेलुगु और तमिल फिल्मों में आजमाया।

अदाकारा नयनतारा का सितारा चमक उठा। साल 2005 में उन्होंने तमिल फिल्म अय्या से अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत की। वहीं, साल 2006 में फिल्म लक्ष्मी में नजर आई। साल 2011 में बनी फिल्म श्री राम राज्यम में सीता माता का अभिनय करने के लिए उन्हें तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष ही अदाकारा नयनतारा ने ईसाई धर्म को छोड़कर सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया। इसके बाद लोग उन्हें नयनतारा नाम से जानने लगे। नयनतारा अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने पसंदीदा ड्रिंक की जानकारी शेयर की है। ऐसा माना जाता है कि इस ड्रिंक के सेवन से खूबसूरती बरकरार रहती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
-फिट रहने या वजन कंट्रोल करने के लिए नयनतारा क्रैश डाइट को फॉलो नहीं करती है। उनका मानना है कि संतुलित आहार लेकर इंसान बीमारियों से दूर रह सकता है। इसके लिए डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करती हैं।
-वहीं, खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रोजाना सुबह में नारियल स्मूदी का सेवन करती हैं। यह स्मूदी नारियल पानी, दालचीनी, चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। इसके लिए एक कप नारियल पानी में एक चुटकी दालचीनी और इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिलाकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसके सेवन से खूबसूरती बरकरार रहती है।


Next Story