अन्य

मौलिक समस्याओं के प्रति समाज के लोगों में जागरूकता लाने राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत

Nilmani Pal
3 Sep 2024 11:12 AM GMT
मौलिक समस्याओं के प्रति समाज के लोगों में जागरूकता लाने राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत
x
रायपुर। "नैतिकता ही स्वतंत्रता का अधिकार है" राष्ट्रव्यापी अभियान सितंबर 2024 से शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नैतिकता के गिरते स्तर और इसके परिणामस्वरूप उत्पन्न विभिन्न मौलिक समस्याओं के प्रति समाज के लोगों में जागरूकता पैदा करना है। आज 1 सितंबर को अल-फलाह टावर, बैरन बाजार में इस अभियान के लोगो लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में जमाअत ए इस्लाम हिंद के महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुल्तान साहिबा और शहर अध्यक्ष इफ्तिखार हुदा और मुहिम कन्वीनर नुजहत साहिबा एवं अन्य महिला विंग के सदस्य उपस्थित रहे।

लोगो की अवधारणा

लोगो में मौजूद मशाल रोशन खयाली, ऊर्जा का जोश, और समाज के अंधकार को दूर करके रोशनी की ओर ले जाने की अवधारणा को दर्शाती है। बेस डिज़ाइन में मौजूद किताब शिक्षा और समाज को शैक्षिक प्रगति व नैतिक शिक्षा के लिए प्रेरित करती है। लोगो का घेरा एकता और सद्भावना की ओर ध्यान आकर्षित करता है। नीला रंग ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए प्रेरित करता है, और इसका शीर्षक पूर्ण रूप से लोगो को एक ताकतवर संदेश देता है।

Next Story