अन्य
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मालदा और मुर्शिदाबाद का करेगी दौरा : अर्चना मजूमदार
jantaserishta.com
18 April 2025 8:22 AM IST

x
कोलकाता: राष्ट्रीय महिला आयोग ने वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर संज्ञान लिया है। 18 अप्रैल को आयोग की एक टीम मालदा पहुंच रही है।
गुरुवार को इस बारे में आयोग की सदस्य डॉ. अर्चना मजूमदार ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आयोग की एक टीम मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा करेगी। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की जाएगी। लोगों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि पीड़ितों को दोबारा से मुख्यधारा में लाया जाए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना पर देश भर की नजर बनी हुई है। हिंसा के दौरान मुर्शिदाबाद और मालदा में महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न के मामले भी सामने आए हैं।आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ हमारी एक टीम मुर्शिदाबाद और मालदा का दौरा करने जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे हम मालदा पहुंच जाएंगे। पीड़ितों को जहां रखा गया है, उनसे मिलेंगे। आयोग की कोशिश रहेगी कि उन्हें मुख्य धारा में दोबारा कैसे लाया जाए। इसके अलावा एसपी, डीएम के साथ बैठक करेंगे और पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार तक भेजेंगे। यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भी भेजी जाएगी।
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर डॉ. अर्चना मजूमदार ने आगे कहा कि बंगाल को मैंने बहुत करीब से देखा है। बचपन में कभी दंगे होते नहीं देखे। लेकिन, बीते 10 साल में पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हुई हैं। जब से आयोग में मैंने जिम्मेदारी संभाली है, तब से यहां पर अब तक पांच घटनाएं देख चुकी हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना अभी हुई है वह पुलिस की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया है कि दंगाइयों को छोड़ा नहीं जाएगा। महिलाओं को हम भरोसा दिलाएंगे कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता आयोग उनके साथ है,।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





