अन्य
रक्षा समिति में शामिल होने पर नरेश बंसल ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
jantaserishta.com
29 Sept 2024 2:20 PM IST

x
देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने रक्षा मामलों की समिति में अपना नाम नामित किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से संसद के कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगी।
उन्होंने कहा, “इससे पहले भी मैं श्रम टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट समिति में था। इसमें अभी भी हूं। इस बार मुझे रक्षा समिति में नामित किया गया है। मैं समझता हूं कि वैसे तो सभी 24 समितियां बेहतर हैं। रक्षा समिति देश के सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कामकाजों को देखती है। जब आपको ऐसी समितियों में शामिल किया जाता है, तो आपको अपनी गंभीरता बढ़ानी होती है। आपको अपनी कार्यशैली पर विशेष ध्यान रखना होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा कि शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। उन्हें कभी शिकायत का मौका ना मिले। यह मेरे लिए हर्ष की बात है कि मुझे शीर्ष नेतृत्व ने इस काबिल समझा कि मैं आज इस समिति में शामिल हो सका हूं।”
उन्होंने कहा कि हमें जीवन में जो भी चुनौतियां मिलती हैं, अगर हम चाहे, तो उन चुनौतियों को अवसर में तब्दील कर अपने आपको बेहतर बनाने की दिशा में काम कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों कुल 24 संसद समिति का गठन किया गया था। इस अवसर पर उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी सांसदों को समिति में नामित करने के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
मालूम हो कि सीमित समय के चलते जिन विषय पर संसद में चर्चा नहीं हो पाती है, उन पर संसद समिति के समक्ष चर्चा की जाती है। संसद समितियां प्रकार की होती है। स्थायी समिति और तदर्थ समिति।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





