अन्य

रांची में नमो ई-लाइब्रेरी सह साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर की शुरुआत, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

jantaserishta.com
27 Feb 2025 8:25 AM IST
रांची में नमो ई-लाइब्रेरी सह साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर की शुरुआत, राज्यपाल ने किया उद्घाटन
x
रांची: रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर रांची के अरगोड़ा में स्थापित ‘नमो ई-लाइब्रेरी' सह 'साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर’ की बुधवार को औपचारिक शुरुआत हुई। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसका उद्घाटन करते हुए इसे रांची की जनता के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
राज्यपाल ने कहा कि यह केंद्र 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उल्लेखनीय पहल के लिए रक्षा राज्य मंत्री और साइबरपीस फाउंडेशन की सराहना की।
'नमो ई-लाइब्रेरी' को ज्ञान का भव्य द्वार बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि डिजिटल शिक्षा और शोध का एक अत्याधुनिक केंद्र है। उन्होंने सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनके संसदीय क्षेत्र में 2005 में पुस्तकालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि इस केंद्र के लिए एक उपयुक्त स्थान तलाश कर इसे और विस्तार दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें।
संतोष कुमार गंगवार ने साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र तकनीकी सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की पहल झारखंड को साइबर सुरक्षा, तकनीकी शिक्षा और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संजय सेठ ने कहा कि यहां साइबर स्किल और साइबर सुरक्षा से जुड़े इंडिया एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, ड्रोन दीदी जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही महीने में एक बार परिचर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये दोनों केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिसर्च और इनोवेशन के मंत्र से प्रभावित होकर स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर रांची के विधायक सी.पी. सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, साइबर पीस फाउंडेशन के प्रमुख मेजर विनीत, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story