अन्य
नमिता और मुन्ना बने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सर्वश्रेष्ठ एथलीट
jantaserishta.com
24 March 2025 8:48 AM IST

x
नई दिल्ली: मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) ने वार्षिक खेल दिवस मनाकर अपने गौरवशाली खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। दिन भर चले कार्यक्रमों का समापन मुन्ना कुमार को छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट और नमिता भाखला को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रोफेसर बलराम पाणि, भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पदमश्री डॉ. सुनील डबास और भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नरेंद्र सिंह सैनी मौजूद थे। वार्षिक खेल दिवस का समापन मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रोफेसर संदीप गर्ग के समापन भाषण के साथ हुआ।
100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में चेतन्य आहूजा विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में नमिता भाखला विजेता रहीं। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में मानसी विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मुन्ना कुमार विजेता रहे और 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में नमिता विजेता रहीं।
रौनक दहिया को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय 2024-2025 में स्वर्ण पदक, वरिष्ठ राष्ट्रीय 2024-2025 में रजत पदक और विश्व चैम्पियनशिप तुर्की, इस्तांबुल में रजत पदक हासिल किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





