अन्य
हांगकांग में पांडा के जुड़वां शावकों के लिए नामकरण प्रतियोगिता शुरू
jantaserishta.com
17 Feb 2025 8:29 AM IST

x
बीजिंग: हांगकांग में पहले पांडा जुड़वां शावकों का जन्म 18 अगस्त 2024 को हुआ। छह महीने बाद 16 फरवरी को पांडा जुड़वां बच्चे हांगकांग के ओशन पार्क में सामने आए। छह महीने के पांडा जुड़वां शावक पेड़ की शाखाओं और घास पर चढ़ते और खेलते हुए बहुत प्यारे और मनमोहक लगते हैं।
बताया जाता है कि जन्म के समय मादा पांडा शिशु का वजन लगभग 122 ग्राम है और नर पांडा शिशु का वजन लगभग 112 ग्राम है। ओशन पार्क की नर्सिंग टीम की देखभाल में अब दोनों का वजन 10 किलोग्राम से अधिक हो गया है। उनकी मां का नाम यिंगयिंग है, जो हांगकांग की चीन में वापसी की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार ने हांगकांग को दान किया है।
नियम के अनुसार, पांडा जुड़वां शावक हर दिन सुबह 10 बजे और शाम को तीन बजे दर्शकों के सामने आएंगे। हर दिन 5,000 लोगों को पांडा हाउस जाकर शिशु पांडा को देखने का अवसर मिलेगा।
हांगकांग के संस्कृति, खेल और पर्यटन ब्यूरो के तत्वावधान में और ओशन पार्क के सह-आयोजन में पांडा जुड़वां शावकों के लिए नामकरण प्रतियोगिता 15 फरवरी को शुरू हुई। हांगकांग के निवासी उन्हें नाम देंगे और परिणाम इस साल की पहली छमाही में जारी किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





