अन्य

नागपुर हिंसा सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं : जीतू पटवारी

jantaserishta.com
19 March 2025 8:28 AM IST
नागपुर हिंसा सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं : जीतू पटवारी
x
नई दिल्ली: नागपुर में सोमवार को जिस तरह दंगे हुए, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने दावा किया है कि दंगे करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं, विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नागपुर दंगों पर बात की।
जीतू पटवारी ने कहा कि नागपुर में जो घटना हुई, वह किसी भी सभ्य देश, समाज और नागरिकों के लिए ठीक नहीं है।
दूसरी ओर तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर जीतू पटवारी ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का एक मकसद है। जिसे तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने पूरा करने का काम किया है। बाबा साहेब अंबेडकर का सपना है सभी को समानता का अधिकार, वह दिलाना है। इसलिए, ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत से ऊपर करना चाहिए। इस विजन को तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है। राहुल गांधी को सोच जमीन पर आ रही है।
जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "तेलंगाना ने ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का वादा पूरा कर सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है। अब पूरे देश की बारी है। क्योंकि, पिछड़े और वंचित समुदायों को उचित अधिकार दिलाने के लिए जातिगत जनगणना अब जरूरी है। इस निर्णायक व ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी बधाई देता हूं।"
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ओबीसी समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया। सीएम रेड्डी ने शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ओबीसी आबादी के लिए 42 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने की घोषणा की। सीएम रेड्डी ने इस ऐतिहासिक कदम को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने इसे भारतीय स्वतंत्रता के बाद से पिछड़े वर्गों की सबसे लंबी बहुप्रतीक्षित मांग बताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story