अन्य
महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं को मेरी पत्नी ने सराहा : शत्रुघ्न सिन्हा
jantaserishta.com
22 Feb 2025 8:18 AM IST

x
आसनसोल: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी पत्नी भी महाकुंभ में गई थीं और उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का सराहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "जहां तारीफ करने की बातें होंगी, मैं करूंगा। लेकिन, जिन लोगों ने दावा किया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी, क्या वह ऐसा कर पाए? महाकुंभ में भगदड़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, आग लगने की घटनाएं। कितने लोगों की मृत्यु हो गई? कितने लोग अपने परिवार से बिछड़ गए? क्या सरकार की जवाबदेही नहीं बनती है कि वह मौतों का सही आंकड़ा जारी करे? कई धर्माचार्य हैं जो कहते हैं कि कुंभ तो 12 साल में आता है। यह कुंभ 144 साल बाद आया, इसे लेकर इतना हंगामा क्यों?"
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सबकी आस्था है। हमें नहीं पता है कि कितने करोड़ लोगों ने यहां पर स्नान किया। सरकार जो कह रही है, हम उसे मान रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गंगा सागर पर मेले का आयोजन किया जाता है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां पर भव्य मेला होता है। यहां पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। महाकुंभ में हम सभी ने देखा है कि क्या हुआ। कितने लोग गंगा नदी में बह गए, उनके बारे में सरकार कुछ नहीं कह रही है।
तृणमूल सांसद ने कहा कि महाकुंभ को लेकर बहुत प्रचार किया गया। लेकिन, हकीकत यह है कि 20-25 किलोमीटर श्रद्धालुओं को पैदल चलते देखा गया है। सरकार को इनके लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए थी। सरकार ने जहां अच्छा काम किया, उसकी सराहना होनी चाहिए। लेकिन, जिन्हें दर्द हुआ, उनके लिए कौन जिम्मेदार है?
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और उनके वादों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी वहां पर भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं। इसमें एक वादा महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये देने का है। देखना होगा कि इस वादे को कैसे पूरा करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





