अन्य
आईपीएल के लीग मुकाबलों के लिए मुस्तफिजुर को मिली अनुमति
jantaserishta.com
16 May 2025 5:26 PM IST

x
नई दिल्ली: मुस्तफिजुर रहमान को 18 मई से 24 मई तक के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के दल के साथ जुड़ने की अनुमति मिल गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार दोपहर को अपने एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी।
बीसीबी से एनओसी मिलने के चलते मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में मुस्तफिजुर डीसी के शेष तीन मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अगर डीसी प्लेऑफ में प्रवेश करती है तो मुस्तफिजुर उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। बीसीबी ने बताया है कि भारत के लिए रवाना होने से पहले मुस्तफिजुर शनिवार को शारजाह में यूएई के खिलाफ पहले टी20 के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि 18 मई को भारत पहुंचने के बाद वह उसी शाम डीसी के मुकाबले के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं यह देखना होगा।
मुस्तफिजुर को इसी सप्ताह डीसी ने अपने अस्थाई रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा था लेकिन उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ था क्योंकि बीसीबी ने कहा था कि मुस्तफिजुर ने बोर्ड से एनओसी के लिए संपर्क नहीं किया है।
शुक्रवार सुबह को स्टार्क ने इस बात की पुष्टि की कि वह आईपीएल 2025 के शेष सीजन के लिए भारत नहीं लौटेंगे। स्टार्क पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में डीसी का हिस्सा थे जिसे बीच में रोकना पड़ा था। अब यह मैच दोबारा खेला जाएगा। इस सीजन एक मैच खेलने वाले डोनावन फरेरा भी भारत वापस नहीं लौटने वाले हैं।
स्टार्क इस सीजन डीसी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने 11 मुकाबलों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए थे। फाफ डुप्लेसी और ट्रिस्टन स्टब्स भारत लौट रहे हैं लेकिन स्टब्स 11 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मद्देनजर प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





