अन्य
वक्फ विधेयक को लेकर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने की मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात, जताया समर्थन
jantaserishta.com
10 Aug 2024 8:41 AM IST

x
नई दिल्ली: वक्फ बिल को लेकर जारी विरोध और समर्थन के बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से शुक्रवार को 12 शीर्ष मौलवियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने बिल को लेकर अपना समर्थन दिया।
बता दें कि बीते दिनों केंद्र की मोदी सरकार यह वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 लेकर आई है। गुरुवार को किरेन रिजिजू ने इस बिल को पेश किया था।
इस बिल को मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए जरूरी बताया गया है, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कह रहे हैं कि बिल मुस्लिमों के हितों पर कुठाराघात करेगा, जबकि बीजेपी का दावा है कि इससे मुस्लिम समुदाय में खासकर मुस्लिम महिलाओं के बीच पारदर्शिता आएगी।
केंद्र सरकार के इस कदम को विपक्ष संविधान पर प्रहार बता रहा है, लेकिन अब जिस तरह से मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने इस बिल को लेकर किरेन रिजिजू से मुलाकात की और समर्थन देने की बात कही, उससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि किरेन रिजिजू से मुलाकात करने वाले मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल में सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती, जनाब गुलाम नजमी फारूकी नायब, सैय्यद मेहराजुद्दीन चिश्ती, जनाब अब्दुल कादर कादरी साहब, सैय्यद अंजुमफरीद चिश्ती, मोहम्मद साद, फरीद अहमद निजामी साहब, जनाब अरशद फरीदी साहब, यद मोहतशिम अली, जनाब खुसरो जियाई नायब, सैयद कैफ अली और जावेद खान का नाम शामिल है।
फिलहाल, वक्फ बिल संशोधन की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित कर दी गई है। गुरुवार को मंत्री किरेन रिजिजू ने इस समिति के लिए कई नामों काे प्रस्तावित किया, इसमें इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, मौलाना मोहिबुल्लाह और असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





