अन्य
करंट लगाकर की हत्या, केरल पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 Feb 2025 8:34 AM IST

x
अलपुझा: केरल पुलिस ने सोमवार एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान (25) किरण के तौर पर हुई। उस पर आरोप है कि उसने करंट लगाकर अपनी मां के दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 58 वर्षीय दिनेशन के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दिनेशन को रविवार सुबह से ही धान के खेत में देखा गया था। जिसके बाद स्थानीय पार्षद और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया, "दिनेशन शराब पीने का आदी था। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची,तो पता चला कि दिनेशन की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।"
सोमवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसे बिजली का करंट लगा था, पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया। लोगों से पूछताछ की गई और फिर किरण को हिरासत में ले लिया गया।
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, " शव को जब अस्पताल ले जाया गया था, तब चेहरा थोड़ा विकृत हो गया था।"
अब यह बात सामने आई है कि शनिवार शाम को जब दिनेशन किरण के घर आया तो किरण ने उसे बिजली का झटका दिया।
बाद में दिनेशन को घर से बाहर ले जाया गया और फिर से बिजली का झटका दिया गया।
इसके बाद दिनेशन के शव को पास के धान के खेत में ले जाकर रख दिया गया।
इस बीच, पुलिस ने किरण के माता-पिता से भी पूछताछ शुरू कर दी है, क्योंकि उन्हें संदेह है कि यह संभवतः हत्या का मामला हो सकता है, जिसमें किरण के अलावा और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





