अन्य

जनकपुरी में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के औचक निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम

jantaserishta.com
31 Oct 2024 8:38 AM IST
जनकपुरी में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के औचक निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम
x
नई दिल्ली: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई और दूसरी जन सुविधाओं की कमी पर उनका गुस्सा फूटने के बाद अब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की भी नींद खुल गई है।
मालीवाल ने वहां फैली गंदगी, अव्यवस्थित कूड़े और जनता की समस्याओं पर कड़ा गुस्सा जताया। उन्होंने देखा कि सड़कों पर कूड़े का ढेर है, जिससे लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं, कूड़े के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं और इससे लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। लाखों लोग इस गंदगी में जीने को मजबूर हैं, और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनका जीवन नारकीय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कैसे साल भर से कूड़ा मुख्य सड़क पर पड़ा हुआ है और कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने बताया की वे प्रशासन से कई बार मदद मांग चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
निरीक्षण के बाद, सांसद स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय और दिल्ली सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा : “खुद को राजा समझते हो, अपनी तुलना श्रीकृष्ण से करते हो, आपके राज में गौ माता किस हाल में सड़कों पर कूड़ा खा रही हैं, कभी अपने महल से बाहर निकलकर झांको। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय समझ लें, यह कूड़ा साफ करवाओ वरना इससे ज्यादा कूड़ा आपके घर के सामने फेंकने आएंगे।"
राज्यसभा सांसद के इस ट्वीट के बाद दिल्ली नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में जेसीबी लगा कर सफाई शुरू कर दी। इस पर स्वाति मालीवाल ने कहा की, “मेरे दौरे के बाद कुछ ही घंटे के भीतर सोया हुआ एमसीडी कुंभकर्ण की नींद से जागा और इलाके की साफ-सफाई शुरू हो गई। महीनों से जनता नर्क में जी रही थी, आज एक दिन में काम हो गया। कहते हैं न बहरों को सुनाने के लिए धमाके की जरूरत होती है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story