अन्य

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल चाकू का एक हिस्सा बरामद किया

jantaserishta.com
19 Jan 2025 8:10 AM IST
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल चाकू का एक हिस्सा बरामद किया
x
मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू का एक हिस्सा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह चाकू सैफ अली खान के घर पर बच्चों के कमरे में मिला था।
पुलिस ने चाकू को फोरेंसिक जांच और फिंगरप्रिंट के लिए भेजा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस ने आरोपी की तस्वीरें थानों और चौकियों पर पोस्ट कर दी हैं।
एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के घर के केयर टेकर को आरोपी की तस्वीरें दिखाई गईं, लेकिन पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसने आरोपी को पहचाना या नहीं।
पुलिस द्वारा की गई जांच के अनुसार, छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद ही यह पुष्टि हो पाएगी कि वह आरोपी है या नहीं।
मुंबई पुलिस की अन्य टीमें भी मामले की जांच में अन्य राज्यों में काम कर रही हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि आरोपी सैफ अली खान के फ्लैट में कैसे घुसा और वह वहां पहुंचा कैसे। मुंबई पुलिस ने मामले में अपनी जांच तेज कर दी है और अन्य राज्यों में भी आरोपी की तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story