अन्य
मुंबई पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Jan 2025 8:40 AM IST

x
मुंबई: मुंबई पुलिस ने सोमवार को नकली नोट छापने और बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 500 और 200 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं।
भायखला थाने में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चिमाजी अधव ने आईएएनएस को बताया, "हमारी टीम को गत 9 जनवरी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों की डिलीवरी करने के लिए आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। तीन लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।"
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पालघर में एक घर बनाया है, जहां वे पेंटिंग का काम करते थे। पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है। इसमें लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और आरबीआई लिखा स्टीकर समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। वे लोग इनका इस्तेमाल नकली नोट बनाने के लिए करते थे।
चिमाजी अधव ने बताया कि आरोपियों ने नकली नोट छापने के बाद इन नोटों को बाजार में भी पहुंचाया। वे कुछ और रुपये को मार्केट में चलाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमरान बलबाले, यासीन शेख, भीम बडेला और नीरज वेखंडे हैं। चारों अलग-अलग इलाके से हैं।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने नकली नोट और कहां-कहां चलाए हैं। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





