अन्य
टोरेस घोटाले में मुंबई पुलिस ने एक यूक्रेनी नागरिक को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:20 AM IST

x
मुंबई: टोरेस घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूक्रेनी नागरिक है और भारत में एक्टर का काम करता है।
यूक्रेनी नागरिक का नाम आर्मेन अटाईन बताया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 3 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक पर टोरेस मामले में यूक्रेनी मास्टरमाइंडों की सहायता करने का आरोप है। अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इससे पहले टोरेस ज्वैलर्स के मालिक प्लेटिनम हर्न के सीईओ तौसीफ रियाज उर्फ जॉन कार्टर को सोमवार को लोनावला के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये की निवेश योजना धोखाधड़ी मामले में रियाज को गिरफ्तार किया। फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। उसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है।
टोरेस ज्वेलरी कंपनी पर पोंजी और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 3,700 से अधिक निवेशक धोखाधड़ी की शिकायत लेकर मुंबई पुलिस के पास पहुंच चुके हैं।
टोरेस ज्वेलरी के नाम पर मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण क्षेत्र में कार्यालय खोलकर निवेश पोंजी योजना के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी। मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही थी।
मुंबई और उसके आसपास के एक लाख से अधिक निवेशकों को टोरेस पोंजी निवेश योजनाओं में निवेश करने का लालच देकर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है, जिसमें उन्हें 'आकर्षक रिटर्न' का वादा किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





