अन्य
मुंबई पुलिस ने 650 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 May 2025 8:17 AM IST

x
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक 650 से अधिक घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग वर्षों से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे।
मुंबई पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक 650 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें से 180 को बांग्लादेश वापस भी भेजा जा चुका है। पिछले वर्ष 2024 में यह संख्या 350 थी, जिनमें से 100 को डिपोर्ट किया गया था।
ये सभी घुसपैठिए मुंबई पहुंचने के बाद स्थानीय दलालों के संपर्क में आते हैं और उनके जरिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज बनवाते हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वे यहां किराए के मकानों में रहते हैं और सामान्य नागरिकों की तरह जीवन जीते हैं। मुंबई पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस जोरों-शोरों से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अवैध घुसपैठियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। हर टीम को एक निश्चित क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे इन बांग्लादेशियों पर शिकंजा कस रही है।
बताया गया है कि मुंबई पुलिस अब अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर और कड़ी नजर रखेगी। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा सके। गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है या इन्हें किसी गिरोह द्वारा शरण तो नहीं दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





