अन्य
मुंबई : पीयूष गोयल ने मालाड मिठ चौकी फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, आवाजाही के लिए खोला गया
jantaserishta.com
12 Jan 2025 8:20 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मालाड मिठ चौकी फ्लाईओवर का शनिवार को निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। इस फ्लाईओवर के खुलने से यातायात सुगम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।
फ्लाईओवर का निर्माण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और यातायात के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "पिछले दिनों बीएमसी मुख्यालय में अधिकारियों के साथ हुई तीसरी बैठक में मैंने अनुरोध किया था कि मिठ चौकी ब्रिज के दूसरे विंग का काम जल्द से जल्द पूरा हो और आज इसे जनता की सेवा में समर्पित कर अत्यंत आनंदित हूं। उन्होंने उस दिन जो कहा था उसे पूरा करके दिखाया।"
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मकर संक्रांति से पूर्व उत्तर मुंबई को उत्तम बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में मिठ चौकी ब्रिज के रूप में एक बड़ी सफलता मिली है, जिससे यहां यातायात सुगम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, उनके बहुमूल्य समय की बचत हो सकेगी। आने वाले दिनों में हमारी कोशिश है कि मलाड के परिवारजनों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में और अधिक आसानी हो, इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं।"
इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि मिठ चौकी फ्लाईओवर के पहले चरण का उद्घाटन पहले ही हो चुका है और दूसरा चरण शुरू होने के बाद नागरिकों को यातायात से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, कोस्टल रोड का काम भी जल्द ही पूरा होगा, जिससे मुंबई में घंटों लंबा सफर आसान हो जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





