अन्य
मुंबई : अरब सागर में टला बड़ा हादसा, कर्मियों की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
jantaserishta.com
12 April 2025 8:20 AM IST

x
मुंबई: मुंबई के अरब सागर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मांडवा से गेटवे की ओर आ रही एक यात्री बोट तकनीकी खराबी के कारण डूबने लगी। बोट में पानी भरने की वजह से यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते पास में मौजूद अन्य बोट कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब मांडवा से गेटवे की ओर जा रही एक यात्री बोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी समस्या के कारण वोट में पानी भरने लगा। देखते ही देखते बोट डूबने की कगार पर पहुंच गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के वक्त पास में ही कुछ अन्य बोट्स मौजूद थीं, जिनके कर्मियों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। इन बोट कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तेजी से डूब रही बोट की ओर रुख किया और बचाव कार्य शुरू किया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से बोट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 18 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही नीलकमल नामक पैसेंजर बोट से नौसेना की स्पीड बोट से टकराने की वजह से हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 100 लोगों को समय रहते बचा लिया गया। यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था, अगर मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के ड्राइवर आरिफ बामने और उनकी टीम समय पर मदद के लिए नहीं पहुंची होती।
यह घटना दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच की थी, जब नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। अचानक बोट में खराबी आई और वह नीलकमल से टकरा गई। नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड तक यात्रा कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





