अन्य

जसप्रीत बुमराह का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही मुंबई इंडियंस: मिशेल मैक्लेनाघन

jantaserishta.com
18 April 2026 12:07 PM IST
जसप्रीत बुमराह का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही मुंबई इंडियंस: मिशेल मैक्लेनाघन
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन की शुरुआत तो जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैच हारी है। सीजन में एमआई के लिए जो खिलाड़ी अब तक सर्वाधिक असफल रहे हैं, उनमें जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर है।
यह आश्चर्यजनक है कि बुमराह पिछले 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। उनकी गेंदों पर रन भी बन रहे हैं। एमआई के लिए खेल चुके न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने जसप्रीत बुमराह की असफलता का कारण बताया है।
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार के एक्सपर्ट मिशेल मैक्लेनाघन ने कहा कि जसप्रीत बुमराह का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से वह अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल नहीं हो सके हैं।
मैक्लेनाघन ने कहा, "बुमराह को अक्सर पहले ओवर के बाद अटैक पर लाया जाता है, जिससे वह डैमेज कंट्रोल की स्थिति में आ जाता है, न कि अपनी शर्तें मनवा पाता है। आप चाहते हैं कि वह गेंदबाजी की शुरूआत करे, पहला ओवर डाले, और शुरू से ही विरोधी टीम पर दबाव डाले। मुंबई इंडियंस को फिर से सोचना होगा कि वे उसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, क्योंकि उसे गेम में पहले लाने से काफी फर्क पड़ सकता है।"
वानखेड़े में हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे। पंजाब ने 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीता था। पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर नाबाद 80 और अय्यर ने 35 गेंदों पर 66 रन बनाए थे। इस मैच में बुमराह ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 41 रन दिए थे।
बुमराह ने पिछले 5 मैचों में 19 ओवर फेंके हैं और 164 रन देने के बावजूद एक भी विकेट नहीं ले सके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story