अन्य
मुंबई: घाटकोपर पुलिस ने 12 बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, जाली दस्तावेज बरामद
jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:42 AM IST

x
मुंबई: देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
घाटकोपर पुलिस के अनुसार, शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके दस्तावेजों की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वे बिना किसी उचित अनुमति के लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे। इसके अलावा, उनके पास से जाली दस्तावेज भी मिले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 12 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया, जिसमें कई नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। जांच के बाद पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान रोहिमा शहाबुद्दीन खान (49), शकील कादिर शेख (30), रुखसाना शकील शेख (35), वहीदुल फैजल खान (41), जैस्मीन वहीदुल खान (38), सिमरन वहीदुल खान (20), हसन अब्दुल रशीद खान (65), अब्दुल अजीज रशीद शेख (55) के रूप में की है। जबकि, बाकि नाबालिग बच्चे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि कुल 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नेटवर्क का पता लगाने और बड़े इमिग्रेशन रैकेट से संभावित संबंधों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





