अन्य
मुडा घोटाला राजनीति से प्रेरित, कोर्ट से न्याय की उम्मीद : सीएम सिद्दारमैया
jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:28 AM IST

x
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मुडा घोटाला मामले में उनकी पत्नी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी समन को लेकर मंगलवार को बड़ा बयान दिया।
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ईडी ने समन जारी किया था, लेकिन उस पर अदालत ने स्टे ऑर्डर दिया है। अदालत में इस बात पर चर्चा चल रही है कि केस को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाना चाहिए या नहीं। जज ने ईडी से पूछा कि जब कोर्ट में जांच और बहस अब भी चल रही है, तो उन्हें समन जारी करने की इतनी जल्दी क्यों है। पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि केस सीबीआई को सौंपा जाएगा या नहीं। मुझे पूरा भरोसा है कि कोर्ट से मुझे न्याय मिलेगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से महाकुंभ स्नान को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से सीएम सिद्दारमैया बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे ही कुछ कह सकते हैं। आप सीधे उनसे इस बारे में पूछिए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की पत्नी बी.एम. पार्वती और शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश को नोटिस जारी कर मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) भूमि आवंटन घोटाले की चल रही जांच के तहत मंगलवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी द्वारा मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती को यह दूसरा नोटिस था। पहले मौके पर पार्वती ने खराब स्वास्थ्य, उम्र और ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने में असमर्थता का हवाला देते हुए दो सप्ताह का समय मांगा था। उन्होंने अधिकारियों से ऑनलाइन पेश होने की अनुमति देने की भी गुहार लगाई थी। हालांकि ईडी ने उनकी दलीलों पर विचार नहीं किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





