अन्य
मेदिनीपुर में सांसद जून मालिया ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को सजा दिलाने की मांग
jantaserishta.com
20 Aug 2024 8:18 AM IST

x
मेदिनीपुर: कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या को लेकर देश भर में प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में तृणमूल कांग्रेस की सांसद जून मालिया ने घटना के विरोध में मोमबत्ती लेकर शांति मार्च निकाला।
तृणमूल नेता ने कहा कि अगले सत्र में संसद में सभी सांसदों को इस घटना पर प्रस्ताव लाना चाहिए। इसके अलावा, कानून को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
बता दें कि ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में आए दिन देश भर में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना में शामिल आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है।
डॉक्टरों के विरोध को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला था। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था।
इस मामले में अब सीबीआई जांच कर रही है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





