अन्य

दुग्ध संघों को सशक्त बनाना एमपी सरकार का लक्ष्‍य, विवेक तन्खा कर रहे राजनीति: वीडी शर्मा

jantaserishta.com
12 Sept 2024 5:06 PM IST
दुग्ध संघों को सशक्त बनाना एमपी सरकार का लक्ष्‍य, विवेक तन्खा कर रहे राजनीति: वीडी शर्मा
x
भोपाल: कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने दावा किया कि मध्य प्रदेश के मिल्क प्रोडक्ट सांची को गुजरात का मिल्क प्रोडक्ट ब्रांड अमूल टेकओवर कर सकता है। कांग्रेस नेता के इस दावे पर मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।
वीडी शर्मा ने कहा, “मध्य प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस निर्णय का अमूल से कोई संबंध नहीं है। केंद्रीय संस्था राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश के दुग्ध संघों को सशक्त और ताकतवर बनाना है। विवेक तन्खा को कुछ नहीं मालूम है, वह यह भी नहीं जानते कि दूध कैसे निकलता है। वह सिर्फ झूठ की राजनीति कर रहे हैं और बिना वजह अमूल का नाम जोड़ रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश के किसानों के हित में बात करनी चाहिए। आज प्रदेश में 210 लाख लीटर दूध असंगठित सेक्टर से आता है, जबकि संगठित सेक्टर से करीब 40 लाख लीटर दूध आता है। अगर सरकार इसको संगठित करने का प्रयास करती है, तो यह एक सराहनीय कदम है। लेकिन, विवेक तन्खा को इस फैसले से क्यों दुख हो रहा है?”
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 20 सीटों वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेस पागल हो गई है, उनका चरित्र सबके सामने आ रहा है। सत्ता में आने पर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने के कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर शर्मा ने कहा क‍ि खड़गे जी को चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें इंतजार करना चाहिए।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story