अन्य

सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का क‍िया दौरा

jantaserishta.com
16 Aug 2024 9:09 AM IST
सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का क‍िया दौरा
x
ऊना: ऊना ज‍िले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के सीमांत गांव बाथू और बाथड़ी में रविवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण उद्योग जगत को हुए सैकड़ों करोड़ रुपए के नुकसान का जायजा लेने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर गुरुवार को मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम राजीव ठाकुर और भाजपा नेता रामकुमार भी उनके साथ थे।
बता दें कि बाढ़ के चलते कई उद्योग पूरी तरह तबाह हो गए, और एक पेट्रोल पंप भी बह गया। बाढ़ के पानी में बहकर तीन बालिकाओं की भी मौत हो गई। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले कभी इतनी भीषण बाढ़ की घटना नहीं देखी गई थी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सांसद ठाकुर ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने सैकड़ों करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान औद्योगिक क्षेत्र को हुआ। स्थानीय लोगों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। एक पेट्रोल पंप बाढ़ के पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
सांसद ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द ही नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावितों को शीघ्र सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि इस आपदा का एक प्रमुख कारण खनन है। आखि‍र सरकार खनन माफिया को संरक्षण क्यों दे रही है।
सांसद ठाकुर ने कहा, “सरकार को मामले की गहराई से जांच करानी चाह‍िए। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर यह घटना रात में हुई होती, ताे अधि‍क नुकसान हो सकता था। करोड़ों रुपए का नुकसान केवल एक क्षेत्र में हुआ है। अवैध खनन के कारण इंडस्ट्री काे बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि घटना की आशंका जताने के बावजूद माइनिंग व इंडस्ट्री विभाग और स्थानीय प्रशासन कहां था?”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story