अन्य

मदरहुड एक फुल टाइम ड्यूटी, इसमें कोई छुट्टी भी नहीं है : सनी लियोन

jantaserishta.com
23 Oct 2024 8:50 AM IST
मदरहुड एक फुल टाइम ड्यूटी, इसमें कोई छुट्टी भी नहीं है : सनी लियोन
x
मुंबई: पिछली बार डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5' में नजर आने वाली अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा कि मदरहुड एक फुल टाइम ड्यूटी है, जिसमें कोई अवकाश भी नहीं होता।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों अशर, निशा और नोआ के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी इस पोस्‍ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "काम हो या न हो...मां हमेशा मां ही होती है।'' तस्वीर में अभिनेत्री लाल रंग की इंडियन एथनिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। सनी लियोन ने 2011 में डेनियल वेबर के साथ शादी की थी। जुलाई 2017 में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के एक गांव लातूर से अपनी पहली संतान एक बच्ची को गोद लिया था। कपल ने उसका नाम निशा कौर वेबर रखा था।
4 मार्च, 2018 को दंपति ने सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वां बेटों के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने लड़कों का नाम अशर और नोआ रखा। इस बीच उनके करियर की बात करें तो वह अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित नियो-नोयर थ्रिलर 'कैनेडी' में दिखाई दी थीं। फिल्म में सनी के साथ राहुल भट्ट हैं। फिल्म का प्रीमियर 2023 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।
इस फिल्म में सनी और अनुराग कश्यप पहली बार साथ आए थे। अभिनेत्री ने 2012 में पूजा भट्ट की थ्रिलर ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से वह एक्टिंग की दुनिया में उतर पड़ी। इसके बाद वह ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘तेरा इंतजार’ और 2019 में मलयालम फिल्म ‘मधुरा राजा’ में नजर आई थी।
अभिनेत्री आगामी फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में भी नजर आएंगी। यह रमेश थेटे द्वारा अपने बैनर रमेश थेटे फिल्म्स के तहत निर्देशित और निर्मित एक पीरियड वार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें कोरेगांव की लड़ाई के दौरान हुई घटनाओं को दिखाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story