अन्य

900 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने छोड़ा लेबनान

jantaserishta.com
7 Oct 2024 9:35 AM IST
900 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने छोड़ा लेबनान
x
कैनबरा: आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 900 से अधिक नागरिकों ने लेबनान छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इनके लिए उड़ानों का प्रबंध किया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने सोमवार को कहा कि 904 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, स्थायी निवासी और उनके परिवार के सदस्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विमान से लेबनान छोड़ चुके हैं।
सरकार ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बेरूत से साइप्रस के लिए दो चार्टर उड़ानें संचालित की, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस क्वांटास और कतर एयरवेज साइप्रस से सिडनी के बीच कनेक्टिंग उड़ानें चला रहे थे। क्वांटास की पहली उड़ान रविवार रात को रवाना हुई जिसमें 349 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सवार थे।
3,750 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने लेबनान छोड़ने के लिए विदेशी मामलों के विभाग में पंजीकरण कराया है। सरकार ने महीनों पहले लेबनान में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई लोगों से देश छोड़ने का आग्रह किया था, चेतावनी दी थी कि बेरूत हवाई अड्डा बंद हो सकता है।
एक अनुमान के मुताबिक बुधवार तक, लेबनान में 15,000 ऑस्ट्रेलियाई लोग थे। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया था कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए दो और उड़ानें शाम 6:30 बजे और रात 11:45 बजे बेरूत से रवाना होने वाली हैं। सोमवार को स्थानीय समयानुसार मांग, परिचालन क्षमता और सुरक्षा स्थिति के आधार पर इसे शुरू किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story