अन्य

उत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौत

jantaserishta.com
16 Aug 2024 2:46 PM IST
उत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौत
x
याउंडे: अफ्रीकी देश चाड के उत्तरी प्रांत तिबेस्ती में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है। इस आपदा की जानकारी अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तिबेस्ती प्रांत के गवर्नर महामत तोची चिदी ने कहा कि पिछले शुक्रवार से शुरू हुई बारिश बुधवार तक जारी रही, जिससे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रांत में बाढ़ के कारण 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। देश के सामाजिक कार्य, राष्ट्रीय एकजुटता और मानवीय मामलों के मंत्री फातिम बौकर कोसेई ने गुरुवार को कहा कि विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं। कोसेई ने आश्रय की उपलब्धता के बारे में निवासियों को जागरूक करने के लिए राजधानी एन'दजामेना का दौरा करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "यह आवश्यक है कि बाढ़ से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचने के लिए प्रभावित आबादी वहीं बस जाए। इस साइट पर सभी की सुरक्षा और भलाई की गारंटी के लिए सभी उपाय किए गए हैं।''
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार चाड में मई के मध्य से बाढ़ आ रही है, जिससे 245,000 लोग प्रभावित हुए हैं। संगठन ने पिछले सप्ताह बताया था कि मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ के कारण देश में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story