अन्य
बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश में शामिल 30 से ज्यादा संदिग्ध जांच के दायरे में
jantaserishta.com
3 July 2024 11:01 AM IST

x
ला पाज: बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस आर्से के खिलाफ 26 जून को हुए असफल तख्तापलट की कोशिश में शामिल 30 से ज्यादा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच चल रही है। प्रासीक्यूटर फ्रैंकलिन एल्बोर्ता ने पत्रकारों से कहा, "हमें यह बात समझनी चाहिए कि यह एक जटिल मामला है। 30 से ज्यादा लोग पहले से ही औपचारिक रूप से जांच के दायरे में हैं।" समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक व्लादिमीर लूपा सलामांका है। वह सशस्त्र बलों के एक विशिष्ट समूह एफ10 का कमांडर है।
व्लादिमीर लूपा सलामांका को ला पाज में अभियोजकों (प्रासीक्यूटर्स) के सामने गवाही देनी है। जिनके खिलाफ जांच चल रही है उनमें पूर्व सेना कमांडर और तख्तापलट नेता जनरल जुआन जोस जुनिगा, पूर्व नौसेना कमांडर जुआन अर्नेज़ और पूर्व वायु सेना कमांडर मार्सेलो जेगर्रा शामिल हैं। बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में पिछले दिनों तख्तापलट की कोशिश की गई थी जिसमें बोलिवियाई सशस्त्र बलों के बख्तरबंद वाहन और सैनिकों ने ला पाज़ में राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की।
बोलिवियाई पुलिस ने विद्रोही सैन्य कमांडर जनरल जुआन जोस ज़ुनिगा को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने तख्तापलट की कोशिश का नेतृत्व किया था। बोलिवियाई राष्ट्रपति लुइस आर्से ने तख्तापलट की कोशिश की निंदा की और नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा करने और संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने एक नए सेना कमांडर के नाम की घोषणा की।
बोलीविया के विभिन्न भागों में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के आह्वान में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





