अन्य

सूडान में 30 लाख से ज्यादा लोगों को हैजा होने का खतरा: यूनिसेफ

jantaserishta.com
19 Oct 2024 1:02 PM IST
सूडान में 30 लाख से ज्यादा लोगों को हैजा होने का खतरा: यूनिसेफ
x
खार्तूम: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने चेतावनी दी है कि सूडान में 30 लाख से अधिक लोगों को हैजा होने का खतरा है। यूनिसेफ ने शुक्रवार को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पांच साल से कम आयु के 5 लाख बच्चों समेत 31 लाख लोग हैजा के खतरे में हैं।"
यूनिसेफ के अनुसार, अप्रैल 2023 में सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच संघर्ष शुरू होने से पहले सूडान में टीकाकरण कवरेज 85 प्रतिशत था जो घटकर लगभग 50 प्रतिशत रह गया है। संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में 70 प्रतिशत से ज्यादा अस्पताल बंद हैं और फ्रंटलाइन हेल्थ केयर कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं दिया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, गृह युद्ध शुरू होने के बाद से हैजा, मलेरिया, खसरा और डेंगू बुखार जैसी महामारी फैल गई हैं, जिसके कारण सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगस्त में देश में हैजा फैलने की घोषणा की थी। हैजा फैलने का कारण संघर्ष के कारण बिगड़ी पर्यावरणीय स्थिति और अशुद्ध जल का उपयोग बताया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story