अन्य

कैरिबियन में तूफान बेरिल से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

jantaserishta.com
6 July 2024 8:52 AM IST
कैरिबियन में तूफान बेरिल से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र
x
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैरिबियन में तूफान बेरिल से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने शुक्रवार को बताया कि सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में तूफान से लगभग 40 हजार, ग्रेनेडा में 1 लाख 10 हजार से ज्यादा और जमैका में 9 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान बेरिल से अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। तूफान ने सोमवार को ग्रेनेडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में तबाही मचाई। बुधवार को जमैका को प्रभावित किया। तूफान इस समय बेलीज और मैक्सिको को प्रभावित कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि ग्रेनेडा में तूफान ने कैरियाकू और पेट माटिर्टिनिकपों द्वीको बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया। कैरियाकू 70 प्रतिशत और पेटिट मार्टिनिक में 97 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में यूनियन द्वीप पर 90 प्रतिशत घर प्रभावित हुए, जबकि कैनुआन द्वीप पर लगभग सभी इमारतों को नुकसान पहुंचा।
कार्यालय ने कहा, "हम तूफान बेरिल से हुई तबाही का आकलन करने और उससे निपटने के लिए अधिकारियों, कैरेबियन आपदा आपातकालीन एजेंसी और हमारे साझेदारों के साथ मिलकर काम करना और सहयोग करना जारी रखेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story