अन्य

मुरादाबाद: तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और दो मासूमों बच्चों को कुचला, मौके पर चारों की मौत

jantaserishta.com
18 Dec 2024 8:17 AM IST
मुरादाबाद: तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और दो मासूमों बच्चों को कुचला, मौके पर चारों की मौत
x
मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खड़े कुछ लोगों को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियों इफ्फत (2) और रमीशा (5) की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के दौरान तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पाकबड़ा थाने के सामने काशीपुर थाना गंज (रामपुर) के रहने वाले फुरकान अपनी पत्नी सीमा और दो मासूम बच्चों के साथ रोड के किनारे खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार (बोलेरो) ने चारों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे धमाके की आवाज आई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार घायलों देवेंद्र मिश्रा और सुनीता रानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक फुरकान, उनकी पत्नी सीमा और दो बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल देवेंद्र मिश्रा बिहार के सीतामढ़ी और सुनीता रानी अमरोहा जिले में थाना डिडौली क्षेत्र के कपासी की निवासी है।
जानकारी के अनुसार, फुरकान पेशे से पेंटर थे और केरल से पांच दिसंबर को अपने घर आए थे। फुरकान की ससुराल मुरादाबाद के रतनपुर की है। वह परसों पत्नी के साथ ससुराल गए थे। बताया जा रहा है कि वह काशीपुर थाना गंज (रामपुर) वापस जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।
हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाकर थाने भिजवाया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story