अन्य
न्यूयॉर्क से निसिंग पहुंचा मोनू वर्मा का शव, 12 जुलाई को अमेरिका में गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
jantaserishta.com
7 Aug 2024 8:28 AM IST

x
करनाल: हरियाणा के करनाल के युवक मोनू का शव मंगलवार को अमेरिका से उसके पैतृक गांव निसिंग पहुंचा। मोनू की 12 जुलाई की रात को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। माता-पिता ने 26 वर्षीय मोनू को करीब ढाई साल पहले 35 लाख रुपए कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। वहां वह नौकरी कर रहा था। जब वह काम से लौट रहा था, तो उसी दौरान उसको गोली मार दी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शव लौटने पर परिजनों ने उसके अंतिम दर्शन किए और फिर गांव के ही श्मशान में दाह संस्कार कर दिया गया।
करनाल जिले में निसिंग के सराफा बाजार निवासी पवन कुमार वर्मा ने बताया कि उनका बेटा मोनू डेल्फिया न्यूयॉर्क में रहता था। वहां वह कूरियर (डोर डेस्क) का काम करता था। हमें 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे पता चला कि मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ रहने वाले एक लड़केे ने कॉल कर वारदात के बारे में बताया। लड़के बताया कि फायरिंग में मोनू के अलावा दौ और लड़कों की मौत हुई।
पवन कुमार वर्मा ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। तीन बेटियां व दो बेटे हैं। मोनू सबसे छोटा था। मैंने बैंक और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर मोनू को अमेरिका भेजा था। उसकी भी भरपाई नहीं हो पाई थी। वह कर्ज भी लौटाना है। बेटा भी नहीं रहा और अब उसकी बॉडी भारत लाने में भी पैसा खर्च हुआ। भाई सोनू ने बताया कि मेरी शादी के समय मोनू आठ साल का था। परिवार में वह सबका लाडला था। वह मेरे से 12 साल छोटा है। वह सबसे पहले पुर्तगाल गया था। लेकिन वह वहां से घर लौट आया। इसके बाद उसने अमेरिका जाने का फैसला लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





