अन्य
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से, राबड़ी संभालेंगी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कमान
jantaserishta.com
20 July 2024 5:05 PM IST

x
पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। उससे पहले बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक बार फिर से राबड़ी देवी को चुन लिया गया है। सत्ता पक्ष ने भी अपने नेताओं की घोषणा कर दी है। इस संबंध में विधान विधान परिषद द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल बनाया गया है जबकि भाजपा के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सदन के उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। जदयू के ललन सर्राफ विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता बनाए गए हैं। जदयू नीरज कुमार और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक तो भाजपा के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया।
भाजपा के जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति के बाद इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान अनुपूरक बजट 26 जुलाई को पेश किया जाएगा। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





