अन्य

मोनालिसा ने शेयर की नई तस्वीरें, स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं

jantaserishta.com
11 May 2025 8:50 AM IST
मोनालिसा ने शेयर की नई तस्वीरें, स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं
x
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास को फैंस मोनालिसा के नाम से भी जानते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह मल्टीकलर के कॉर्ड सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों की पॉनीटेल बनाई हुई है और वहीं ग्रीन कलर की ईयररिंग्स भी पहनी हुई हैं। इस लुक में वह बेहद सुंदर लग रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने येलो कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में फोटो शूट कराया था। उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया।
वहीं उनके डांस वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में वह नेहा कक्कड़ के गाने 'काला चश्मा' पर डांस करती नजर आईं। उन्होंने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के गाने 'कांटा लगा' पर भी डांस वीडियो शेयर किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों सुपरनैचुरल शो 'श्मशान चंपा' में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं। 'श्मशान चंपा' टेलीविजन की पसंदीदा 'डायन' मोनालिसा को उनके सबसे पसंदीदा अवतार में वापस लाता है, इससे प्रशंसकों में उत्साह देखा जा सकता है।
यह शो शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।
उल्लेखनीय है कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री, सभी में तहलका मचाया हुआ है। उन्होंने टीवी सीरियल 'नजर' में 'डायन' का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा, उन्होंने 'नमक इश्क का', 'बेकाबू', 'लाल बनारसी', 'आखिरी दास्तान' जैसे शोज में भी काम किया।
उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से भी पॉपुलैरिटी हासिल की, जिसमें मनवीर गुर्जर विनर रहे। वह 'बंटी और बबली', 'ब्लैकमेल', 'मनी है तो हनी है', 'काफिला' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story