अन्य
मोहन यादव ने उज्जैन सिंहस्थ के लिए केंद्र से मांगा विशेष सहयोग
jantaserishta.com
26 Jun 2024 12:56 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की और सिंहस्थ के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को भी दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में की भेंट की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री को केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चर्चा के दौरान कहा, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से हुई मुलाकात के दौरान हमारी दो बड़े नदी जोड़ो अभियान पर चर्चा हुई। केन-बेतवा लिंक परियोजना के टेंडर पर बात हुई। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों में बहुत लाभ मिलेगा। ये हमारा बहुत पानी की दरकार वाला इलाका है और इसमें सरकार बहुत गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे।
यादव के लगातार दिल्ली प्रवास हो रहे हैं। इस दौरान उनकी तमाम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी हो रही है। वे केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकास में सहयोग देने का भी अनुरोध कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





