अन्य
उज्जैन में मोहन यादव ने दिलाई जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ
jantaserishta.com
16 Jun 2024 12:03 PM IST

x
उज्जैन: मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री उज्जैन के पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक नदी, कुओं ,पोखर, तालाब, झरनों आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। इसमें छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। सीएम यादव ने सभी को जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने मोदी का चोपड़ा जल स्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध आपूर्ति बनी रहती है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को राज्य में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को जल संरक्षण संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





