अन्य

मोहाली पुलिस ने चार गैंगस्टर क‍िए गिरफ्तार, हथियार बरामद

jantaserishta.com
29 April 2025 8:32 AM IST
मोहाली पुलिस ने चार गैंगस्टर क‍िए गिरफ्तार, हथियार बरामद
x
चंडीगढ़: मोहाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्तौल और एक कट्टा भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी हाल ही में सेक्टर 76 में हुई एक बड़ी घटना की जांच के दौरान की गई।
कुछ दिन पहले मोहाली के सेक्टर 76 इलाके में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की थी। सोमवार को मोहाली पुलिस की ओर से एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि इस घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान जो वीडियो फुटेज सामने आए थे, उनसे आरोपियों की पहचान की गई और फिर उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी जलाने की घटना की जांच करते हुए चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिस्तौल और एक कट्टा भी बरामद किया गया है। यह आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस के मुताबिक, इन गैंगस्टरों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अब आगे इनसे पूछताछ कर इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इससे पहले 22 अप्रैल को अमृतसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पांच पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवम, जशनदीप, नवदीप, और उज्ज्वल के रूप में हुई थी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि ये युवक हत्या की साजिश रच रहे थे, लेकिन समय रहते पकड़े गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story