अन्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम दोबारा लाएंगे मोदी, विपक्ष न माना तो होगा आंदोलन: शाइना एनसी

jantaserishta.com
20 April 2026 12:48 PM IST
नारी शक्ति वंदन अधिनियम दोबारा लाएंगे मोदी, विपक्ष न माना तो होगा आंदोलन: शाइना एनसी
x
मुंबई: शिवसेना की नेता शाइना एनसी ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सुनहरा अवसर था, जिसे हम पारित कर सकते थे। विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ आवश्यक संशोधनों के साथ इस बिल को फिर से संसद में पेश करेंगे। अगर विपक्ष एक बार फिर इसे स्वीकार नहीं करता, तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन होगा।
शाइना एनसी ने यूसीसी पर कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि देश के हर नागरिक के लिए कानूनों का एक समान सेट हो। इसमें किसी भी प्रकार की तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होगी। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय भी अब यह मान चुका है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आज की जरूरत है। कुछ पार्टियां सीएए, एनआरसी और यूसीसी का विरोध केवल तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कर रही हैं। देश के लिए यूसीसी जरूरत है।
नासिक आईटी कंपनी मामले पर शिवसेना नेता ने कहा कि नासिक में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है। लड़कियों को लुभाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। नासिक पुलिस ने बहुत सराहनीय काम किया। महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में अंडरकवर के रूप में तैनात थीं, जिन्होंने शिकायतों की पुष्टि की और आरोपियों को पकड़ा।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शाइना एनसी ने कहा कि हम सभी का मानना है कि सनातन धर्म शांति और सद्भाव का प्रतीक है। यह एकता को बढ़ावा देता है और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखता है। हम काशी विश्वनाथ मामले में अदालत के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। हमें उम्मीद है कि अयोध्या में भगवान राम के मामले की तरह ही काशी विश्वनाथ में भी भक्तों की श्रद्धा और भव्यता देखने को मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story