अन्य
धनबाद में बीच सड़क पर गंदे पानी में स्थानीय लोगों के साथ सत्याग्रह पर बैठे विधायक
jantaserishta.com
20 Aug 2024 12:59 PM IST

x
धनबाद: धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा धनबाद शहर में जलजमाव की समस्या पर विरोध जताते हुए बीच सड़क पर गंदे पानी में बैठकर सत्याग्रह कर रहे हैं। उनके साथ कई महिला-पुरुष मंगलवार सुबह से गंदे पानी में बैठे हैं।
सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जाता, वे यहीं बैठे रहेंगे।
सोमवार को विधायक ने धनबाद नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात की थी और जलजमाव की समस्या पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम और जिला प्रशासन तत्काल इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता, तो वे गंदे पानी के बीच सत्याग्रह करेंगे।
मंगलवार सुबह विधायक अपने समर्थकों के साथ रानी बांध इलाके में पहुंचे और जलजमाव के बीच सड़क पर बैठ गए। राज सिन्हा ने कहा कि नगर निगम के निकम्मेपन से पूरे शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। बीमारियां फैल रही हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धैया बस्ती, रानीबांध में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। राज्य की सरकार का जनसमस्याओं से कोई वास्ता नहीं रहा। उन्होंने दर्जनों बार अफसरों को पत्र लिखा, उनसे मुलाकात कर समस्या बताई, लेकिन वे सब कुछ देख-सुनकर भी अनजान बने हुए हैं। नगर निगम के पास डीएमएफटी का करोड़ों का फंड है। विकास योजनाओं की राशि लैप्स हो रही है।
विधायक ने कहा कि जब क्षेत्र की जनता गंदे पानी के जमाव के बीच नारकीय जिंदगी जी रही है, तो ऐसे में वे अपने घर में आराम से कैसे बैठ सकते हैं? सत्याग्रह पर बैठे लोग राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दोपहर बारह बजे तक प्रशासन का कोई जिम्मेदार अफसर मौके पर नहीं पहुंचा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





