अन्य

जेजेपी से इस्तीफा दे चुके विधायक रामकरण काला कांग्रेस में हुए शामिल

jantaserishta.com
22 Aug 2024 9:42 AM IST
जेजेपी से इस्तीफा दे चुके विधायक रामकरण काला कांग्रेस में हुए शामिल
x
नई दिल्ली: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बुधवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे चुके विधायक रामकरण काला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में विधायक रामकरण काला ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा। विधायक ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन किया।
चुनाव से पहले प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में नेताओं का जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले 19 अगस्त को कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में सैकड़ों भाजपा और एलजेपी नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा था।
कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में लोक जनशक्ति पार्टी (युवा मोर्चा) की राष्ट्रीय सचिव सुपार्श्व जैन और शिक्षा समिति (कैथल) की संचालिका प्रज्ञा पाशा जैन शामिल थी। भाजपा के शहरी मंडल उपाध्यक्ष नवनीत (टोनी) भंडूला और आईटी सेल शहरी के प्रमुख कृष्ण शर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थामा था।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगातार नेताओं का कांग्रेस में जाना प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय पार्टी जेजेपी के लिए संकट का विषय बना हुआ है।
बता दें कि हरियाणा में आगामी आम चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story