अन्य

जुलाना विधायक विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

jantaserishta.com
21 Nov 2024 8:22 AM IST
जुलाना विधायक विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
x
जींद: हरियाणा में जुलाना से विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट की गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पोस्टर में लिखा है लापता विधायक की तलाश। पूरा विधानसभा सत्र निकल गया, लेकिन विधायक मैडम पूरे सत्र से लापता रही। अगर किसी को दिखें तो जुलाना वालों को संपर्क करें। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विनेश फोगाट ने कुश्ती के बाद राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी को हराया था। विनेश को 65 हजार 80 और बैरागी को 59 हजार 65 वोट मिले थे। जबकि इनेलो-बसपा के उम्मीदवार डॉ. सुरेंद्र लाठर को 10 हजार 158 वोट मिले थे।
बता दें 19 नवंबर तक हरियाणा विधानसभा का 4 दिवसीय सत्र चला था। इस सत्र में पहली बार जुलाना से विधायक बनी विनेश फोगाट शामिल नहीं हुईं। विनेश फोगाट ने वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वह महाराष्ट्र में प्रचार करने गई थीं।
विनेश फोगाट के पीए सोनू ने बताया था कि कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया हुआ है। महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव में प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई गई है। वह प्रचार में व्यस्त होने की वजह से विधानसभा सत्र शामिल नहीं हुईं। लेकिन, जुलाना विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story