अन्य

यमन से दागी गई मिसाइल इजरायली क्षेत्र में गिरी

jantaserishta.com
15 Sept 2024 5:00 PM IST
यमन से दागी गई मिसाइल इजरायली क्षेत्र में गिरी
x
यरूशलम: यमन से दागी गई एक लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल रविवार को इजरायली क्षेत्र में आकर गिरी। इजरायली सूत्रों ने बताया कि तेल अवीव के बाहर इजरायल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक निर्जन क्षेत्र पर मिसाइल हमला हुआ।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मिसाइल के कारण तेल अवीव और मध्य इजरायल के अन्य शहरों में सायरन बजने लगे, जिससे सुबह के व्यस्त समय में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। इजरायल की नेशनल रेस्क्यू सर्विस के मैगन डेविड एडोम ने बताया कि शेल्टर्स की तरफ भागते समय पांच लोग घायल हो गए।
नागरिकों के लिए होम फ्रंट कमांड के रक्षात्मक दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी न्यूज ने बताया कि मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे से लगभग 6 किलोमीटर दूर कफर डैनियल में गिरी। मिसाइल गिरने से इस क्षेत्र में आग लग गई।
यह दूसरी बार है जब यमन से कोई प्रक्षेपास्त्र मध्य इजरायल पहुंचा। इससे पहले जुलाई में हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए ड्रोन हमले में तेल अवीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story