अन्य
जामताड़ा में नाबालिग की रेप के बाद हत्या, सड़क पर उतरे लोग, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
18 Feb 2025 8:55 AM IST

x
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र में 10 वर्षीया बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या की घटना को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों लोग बच्ची के शव के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने दुमका-नाला सड़क को जाम कर दिया और आसपास की दुकानें बंद करा दी।
पुलिस ने जाम हटवाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। बाद में वारदात के आरोपी मदन बाउरी को गिरफ्तार किए जाने पर लोगों ने जाम हटाया।
दरअसल, नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव की रहने वाली बच्ची का शव रविवार को भदरबुड़ी जंगल से बरामद किया गया। बच्ची शनिवार से लापता थी। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके शव के पास से चिप्स और कुरकुरे के रैपर बरामद किए गए थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को लालच देकर जंगल की तरफ ले गया था। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो और नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा गांव पहुंचे थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीण तभी हटे, जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कुछ लोगों ने आरोपी को बच्ची के साथ देखा था। वह उसे कुरकुरे का पैकेट दे रहा था।
थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने आरोपी मदन बाउरी के घर की तलाशी के दौरान खून लगी टी-शर्ट बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसकी उम्र 40 वर्ष है। उसने दो शादियां की हैं। अपनी दूसरी पत्नी का पैर काटने के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। उसकी दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





