अन्य
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ को बताया गंभीर, कहा- किए जा रहे राहत के प्रयास
jantaserishta.com
31 Aug 2024 9:33 AM IST

x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बाढ़ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका विभाग राज्य में बाढ़ की विभीषिका को ध्यान में रखते हुए गंभीर है। इस दिशा में लगातार राहत के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि बिहार में बरसात के दौरान जल की अधिकता होती है। ऐसे में हमें जल संचय पर ध्यान देना चाहिए, इसका लाभ बाद के दिनों में मिलेगा।
उन्होंने कहा, “गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत नालंदा में गंगा का जल पहुंचाया जा रहा है। दूसरे चरण में हम लोग औरंगाबाद, डिहरी एवं सासाराम में सोन नदी का अतिरिक्त पानी पहुंचाने के योजना पर काम कर रहे हैं। भभुआ एवं मोहनिया में भी यह काम किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “सात निश्चय योजना के तहत 1.19 हेक्टेयर सिंचाई योग्य भूमि को पुनर्स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिन क्षेत्रों में खेती योग्य जमीन नहीं है, वहां अतिरिक्त सिंचाई के लिए जल पहुंचाने का काम हम लोग कर रहे हैं। इस योजना के तहत कई विभाग हैं।”
विजय चौधरी ने कहा कि हमारा मुख्य काम किसानों को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना है। पानी पहुंचाने के लिए नहर की जरूरत होती है। लेकिन, नहर में गाद जमा होने के कारण सिंचाई में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले में कमला नदी में बराज बनाया जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई में काफी सुविधा होगी। इसके अलावा कोसी नदी में पश्चिमी कोसी नहर योजना पर भी काम हो रहा है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





